HomeNagaurपुंदलू ग्राम के मुख्य चौक में तेजाजी महाराज मूर्ति का किया अनावरण

पुंदलू ग्राम के मुख्य चौक में तेजाजी महाराज मूर्ति का किया अनावरण

पुंदलू ग्राम के मुख्य चौक में तेजाजी महाराज मूर्ति का किया अनावरण

मेड़ता ।। पुंदलू ग्राम के मुख्य चौक में 50 लाख की लागत से बनी तेजाजी महाराज और पेमल की मूर्ति का अनावरण किया गया। यहां भक्तों में ऐसा उत्साह दिखाई दिया कि तेजाजी महाराज की मूर्ति पर साफा पहनाने के लिए 1.81 लाख में बोली लगी। इसी तरह मंदिर पर ध्वजारोहण की बोली 1.51 लाख में लगी। श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर तेजाजी मंदिर विकास के लिए दान किया।

पुंदलू के ग्रामीणों ने 50 लाख रुपए जुटाकर तेजाजी महाराज का भव्य मंदिर बनवाया, मंदिर 36.25 फीट ऊंचा है व  13 फीट की वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई है। मंदिर में पेमल और वीर तेजाजी महाराज की घोड़ी लीलण की भी स्थापना की गई है। तेजाजी महाराज और पेमल की मूर्ति अनावरण के मौके पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा।

इस दौरान मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी, रामचंद्र जारोड़ा, सुखाराम नेतड़िया, प्रधान संदीप चौधरी, रामप्रताप बग्गड़, उप जिला प्रमुख शोभाराम, बासनी सरपंच शोभाराम ताड़ा, ओमप्रकाश मेहरिया, कर्माराम कमेड़िया, फौजी राधाकिशन, भीखाराम खदाव, पूर्व सरपंच रामदीन बेड़ा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अतिथि इस धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments