HomeNagaurडॉ. अफजल के सेवानिवृत्त होने पर रेण में सम्मान, अब यहीं पर...

डॉ. अफजल के सेवानिवृत्त होने पर रेण में सम्मान, अब यहीं पर देंगे सेवाएं

डॉ. अफजल के सेवानिवृत्त होने पर रेण में सम्मान, अब यहीं पर देंगे सेवाएं
15 साल तक रेण के सरकारी अस्पताल में दी है चिकित्सा सेवाएं

मेड़ता सिटी !! रेण कस्बे के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में करीब 15 साल तक सेवा दें चुके डॉ. मोहम्मद अफजल के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को रेण कस्बे में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कस्बे के लोगों की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर डॉ. अफजल को सम्मानित भी किया।
रेण के पीएचसी में वर्ष 2004 से लगातार 15 साल तक चिकित्सा सेवाएं देने वाले डॉक्टर मोहम्मद अफजल के सेवानिवृत्त होने पर कस्बे के शिफा क्लिनिक पर उनका सम्मान समारोह रखा गया। अपने 27 साल की बेहतरीन चिकित्सा सेवा के दौरान डॉ. अफजल विभाग स्तर पर भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। डॉ. अफजल ने रेण कस्बे के अलावा भी 5 साल मेड़ता रोड, 4 साल जोधपुर और 15 साल रेण कस्बे के सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दी है। अब सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रेण में ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। डॉ. अफजल सोमवार और शुक्रवार के अलावा बाकी सभी दिन रेण में ही मरीजों को सेवाएं देते रहेंगे। उनकी निस्वार्थ भाव की चिकित्सा सेवा की बदौलत ही वे कई बार प्रशासनिक स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट हसन अली छीपा, मेल नर्स रामकिशोर चौहान, सद्दाम हुसैन, अशफाक छीपा, शाहरूख अजमेरी, आसीफ अली सहित कस्बे के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments