कर्ज के काल में समाया एक परिवार, युवक ने परिवार मार लगा ली फांसी
इंदौर ।। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने पहले अपने परिवार के लोगों को जहर देकर मारा और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। मृतक का नाम अमित यादव है। मृतक टावर कंपनी में तकनीकी और सेटअप का काम रहा था। अमित यादव ने पहले उसने पत्नी टीना यादव और तीन साल की बेटी व डेढ़ साल के बेटे को जहर देकर मारा और फिर खुद फांसी लगा ली।
चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। सुसाइट नोट में कर्ज से परेशान होने की बात कही है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल जारी है। बताया जा रहा है कि इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली भागीरथपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले अमित यादव ने कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी और बच्चों को जहर देकर मार डाला। फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।
मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले अमित यादव ने जब मंगलवार सुबह अपने परिवार वालों का फोन नहीं उठाया तो भागीरथपुरा में ही रहने वाले उनके ससुराल पक्ष को सूचित किया गया। इसके बाद उनकी सास और परिवार वाले किराए पर लिए रूम पर पहुंचे तो कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। ऐसे में बाणगंगा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो अमित यादव का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पास में ही दोनों बच्चे और पत्नी बिस्तर पर मूर्छित अवस्था में पड़े थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।