HomeIndiaमेड़ता राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के आंकड़े जारी

मेड़ता राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के आंकड़े जारी

मेड़ता राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के आंकड़े जारी

मेड़ता ।। छात्रसंघ चुनावों की मतगणना को लेकर सवेरे से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह बना हुआ है। मतगणना सवेरे 10:15 बजे शुरू हुई। लेकिन प्रत्याशी के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर जुट रहे। फिर पुलिस ने समर्थकों को वहां से हटाया। सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी रहा।

शुक्रवार को राजकीय पीजी कॉलेज मेड़ता में 74.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसके बाद से ही परिणाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। यहां अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला बना रहा। इस चुनाव में दिलचस्प बात यह रही कि सब प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे करते रहे

मतगणना स्थल के बाहर सवेरे से ही भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। अंदर केवल प्रत्याशी और उनके एजेंट को ही जाने दिया गया। बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक खड़े हैं और नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव मतगणना के दौरान पुलिस की शक्ति नजर आई कॉलेज परिसर के आसपास किसी भी प्रत्याशी के समर्थकों को कॉलेज परिसर के पास नहीं आने दिया। मतगणना का दौर करीब 3 घंटे तक जारी रहा। जिसके बाद परिणाम जारी हुआ, अध्यक्ष पद पर आयुषि लामरोड ने जीत हासिल की। जिसके बाद जीते गए सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।

जीते गए प्रत्याशियों के नाम    –     जीत का अंतर 

अध्यक्ष पद पर       –  आयुषि लामरोड (निर्दलीय)   04
उपाध्यक्ष पद पर     –  पूजा देवी (निर्दलीय)  171
महासचिव पद पर    – अकरम (निर्दलीय)    निर्विरोध जीत
संयुक्त सचिव पद पर-  सुशील (निर्दलीय)  60

इनके प्रत्याशियों बीच रही कड़ी टक्कर

अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों को मिले वोट
1. आयुषि लामरोड (निर्दलीय)  338
2. लीला बिशु (निर्दलीय)         334
3. प्रकाश (निर्दलीय)             262
4. विकास विश्नोई (एबीवीपी)     159
5. मनीष मेघवाल (निर्दलीय)      53
ख़ारिज वोट      22

उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों को मिले वोट
1. पूजा देवी (निर्दलीय)        –   513
2. अशोक (निर्दलीय)          –   342
3. विशाल गुर्जर (निर्दलीय)    –   240
ख़ारिज वोट      73

महासचिव के लिए प्रत्याशियों को मिले वोट
1. अकरम (निर्दलीय)    निर्विरोध जीत

संयुक्त सचिव के लिए प्रत्याशियों को मिले वोट
1. सुशील (निर्दलीय)      –   569
2. सुनिल राव (निर्दलीय   –    509
ख़ारिज वोट –    90

इलेक्शन इंफो
कुल मतदाता : 1576
मतदान  : 1168
कुल मतदान : 74.11%

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments